हमीरपुर, मार्च 9 -- राठ, संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। कस्बे के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय शोएब पुत्र असलम सोमवार दोपहर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए बाइक से गहरौली गांव जा रहा था। तभी धनौरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस की टक्कर से छात्र घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ.कनिष्ठ माहुर ने बताया कि युवक का पैर फैक्चर व सिर पर चोटें आने से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...