श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक व बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित बरहिया गांव निवासी अखिलेश कश्यप (21) पुत्र उमेश चंद्र व संदीप कुमार (20) एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गिलौला के अशोका डीहा आए हुए थे। जहां से दोनों देर रात वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक गम्भीर बौद्ध परिपथ पर गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस से टक...