चित्रकूट, नवम्बर 27 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में चकौंध गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार पिपरोदर निवासी 55 वर्षीय उदयवीर पटेल की बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह रामपुर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीते 15 दिन पहले वह गांव आया था। उसका एक मकान मुख्यालय कर्वी के अहिरन पुरवा में भी हैं। जिसका बिजली बिल गुरुवार को गंगा जी रोड पावर हाउस में जमा करने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। तभी सवारी भरकर कर्वी से राजापुर जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भाग निकला है। जिसका पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...