फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- शमसाबाद, संवाददाता। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बुधवार की सुबह एक बस की टक्कर से पापड़ी का ठेला पलट गया। इस हादसे मे ठेला चालक और राहगीर बाल बाल बच गये। जबकि उसका सामान बिखरने से हजारों का नुकसान हो गया। फरीदपुर सैदवाड़ा का अंकित फैजबाग चौराहे पर पापड़ी और चाऊमीन की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सुबह सात बजे वह ठेला लेकर फैजबाग जा रहा था। दिल्ली मार्ग पर रजलामई के पास दो बसों के ओवरटेक करते समय एक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने जा रहे ठेले से टकरा गयी जिससे ठेला पलट गया और उसका सामान सड़क पर बिखर गया। ठेली मालिक बाल बाल बच गया। इसके साथ ही इधर से निकल रहे ग्रामीण भी बच गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को रुकवा लिया और मुआवजे को लेकर हंगामा किया। नोकझोंक और हंगामा होने पर दिल्ली मार्ग पर जाम जैसी स्थि...