बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजकरन यादव निवासी रामविशाल यादव का पुरवा, अतर्रा ग्रामीण ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि 27 वर्षीय उनका भतीजा बबलू उर्फ उमा सिंह यादव 28 जनवरी की रात ई-रिक्शा से अतर्रा से अपने घर जा रहा था। बांदा की तरफ से अतर्रा आ रही महोबा डिपो की रोडवेज ने ई-रिक्शा में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बबलू उर्फ उमा सिंह यादव के आंख, चेहरे, मुंह व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ई-रिक्शा चालक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.