बस की टक्कर से दंपती-बेटी घायल, चालक फरार
देहरादून, सितम्बर 29 -- पथरी। मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था के बस स्टैंड पर स्कूटी सवार दंपती और उनकी बेटी को सामने से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दंपती की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरसीवाला निवासी अमित कुमार ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई सुमित अनुराग 12 सितंबर को पत्नी निशु और बेटी जिया के साथ स्कूटी से हरिद्वार दवाई लेने गए थे। शाम करीब छह बजे तीनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही लक्सर की ओर से आ रही बस के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.