इटावा औरैया, जून 9 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा ओवरब्रिज के ऊपर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार मजदूर घायल हो गए, जबकि दो मजदूर बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। एटा के कासगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिरेची निवासी असलम और सलमान ने बताया कि वे पांच अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से झांसी में एलटी बिजली लाइन खींचने के काम के लिए जा रहे थे। मंगलवार सुबह जब उनका ट्रैक्टर नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और उसमें सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक सौरभ ...