बस की टक्कर से टेंपो चालक घायल
बरेली, जून 1 -- भमोरा। सरदारनगर चौकी पर तैनात सिपाही मुस्तफा ने बताया कि बरेली बदायूं रोड पर निर्माण कार्य के चलते वनवे किया गया है। उसी पर चाढ़पुर और आलमपुर के बीच बने धर्म कांटे के सामने बरेली की ओर से आई एक निजी बस ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो का चालक प्रमोद गंगवार निवासी खड़ऊआ, थाना सीबीगंज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मामूली चोट लगी। सड़क पर दो वाहनों के भिड़ने से राहगीरों की भीड़ जमा होने लगी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.