कानपुर, मई 25 -- कानपुर। रायपुरवा में रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए बाबूपुरवा अजीतगंज निवासी 22 वर्षीय मो. अरसलान की उपचार के दौरान मौत हो गई। अरसलान बाबूपुरवा 40 दिन में कॉस्मेटिक की दुकान लगाते थे। परिवार में मां फरजाना बेगम, पिता रियाज और तीन भाई हैं। परिजन ने बताया कि 18 मई को अरसलान बेकनगंज से घर लौट रहा था। रास्ते में जीटी रोड पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...