शाहजहांपुर, दिसम्बर 26 -- खुटार। बस ने सामने से गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार दिन में बारह बजे खुटार-मैलानी सीमा पर रपटा पुल के पास हुआ है। कुछ ही दूर पर तैनात यूपी 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को खीरी के कस्बा मैलानी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार हो रहा है। डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर बताई है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। शाहजहांपुर के कस्बा रोजा निवासी आशिक अली (35) गुरुवार को अपनी गाड़ी लेकर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क जा रहे थे। कार में रोजा के ही रहने वाले राहुल (40), चौक कोतवाली के मोहल्ला केरुगंज निवासी किशन गोयल (45), थाना रोजा ...