मथुरा, मार्च 22 -- थाना अंतर्गत बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर गांव पलसों के पास इलेक्ट्रिक बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इसके चलते कार सवार एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। रविवार को कार सवार हलद्वानी निवासी प्रदीप अपने परिवार के साथ बरसाना दर्शन करने जा रहे थे, तभी गोवर्धन-बरासाना मार्ग पर गांव पलसों के समीप अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस और कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते कार सवारों में चीखपुकार मच गयी। बताते हैं कि हादसे की जानकारी होते ही राहगीर व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में कार सवार चालक प्रदीप (45), वैभव (12), अदिति (4) और चिन्मय (9) व महिला शिवानी निवासीगण हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए।...