जौनपुर, मार्च 30 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल की कार में रोडवेज बस ने सोमवार की सुबह करीब दस बजे टक्कर मार दी। इस हादसे में अध्यक्ष का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके साथ मौजूद बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना चंदवक थाना क्षेत्र के मोड़ेला बाजार के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुई। सोमवार की सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अपने बच्चों के साथ किसी निजी कार्य से वाराणसी जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगो...