लोहरदगा, मई 2 -- कुड़ू , प्रतिनिधि। एनएच 43 कुडू-चंदवा रोड में लाधुप सेन्हा के नजदीक शुक्रवार को अपराह्नन लगभग चार बजे अज्ञात बस के धक्के से कार से रांची से गढ़वा जा रहे एक ही परिवार के दो बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा निवासी वर्तमान में रांची में रहनेवाले गुड्डू उपाध्याय 35, पत्नी नेहा देवी 30 और उनकी मासूम बेटी चार वर्षीय पूर्णिमा और पियूंसी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने रांची से गढ़वा जा रहे थे। तभी लाधूप सेन्हा के नजदीक अज्ञात बस ने धक्का मार फरार हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मासूम की चीख-पुकार सुन लोग वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार ने निकालकर तत्काल कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपच...