हरदोई, मई 13 -- बावन (हरदोई), संवाददाता। तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक में सांमने से टक्कर में मार दी। इससे बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। बाइक पर बैठे दो अन्य लोग घायल है। उनकी हालत गम्भीर है। मेडिकल कालेज हरदोई में उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना लोनार छेत्र के अंतर्गत बावन जगदीशपुर मार्ग पर एक पेट्रोलपम्प के सामने लगभग चार बजे जगदीशपुर की तरफ से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार श्यामू पुत्र छोटेलाल निवासी सदुल्लापुर थाना बेहटागोकुल की मौके पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर इसी बाइक पर सवार मुकेश पुत्र बुंदन निवासी हूँसेपुर थाना बेहटागोकुल और मुकेश की पुत्री ममता घायल हो गयी। दोनो को इलाज ...