बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टाटा-धनबाद हाइवे में रविवार दोपहर ढाई बजे पुरुलिया से आ रही शंकर पार्वती नामक बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों की पहचान जरीडीह थाना क्षेत्र के अराजू निवासी 19 वर्षीय सकलदेव गोराई व चास मु0 थाना क्षेत्र के कुंभरी निवासी चीकू गोराई के रूप में की गई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मौसेरे भाई है, जो पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सियारदा स्थित ननिहाल में मामा के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस क्रम में जब दोनों जेल गेट के पास से गुजर रहे थे, तो विपरीत दिशा से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद बस के चालक ...