श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के ग्राम परेवपुर के निकट बुधवार रात एक बाइक सामने से आ रही बस से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहिया निवासी अखिलेश कश्यप (21) व संदीप कुमार (20) बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम अशोकाडीह आए थे। वहां से रात में वापस लौटते समय बौद्ध परिपथ पर ग्राम परेवपुर के निकट वह सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दो की मौत, दो की हालत गंभीर इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस से बाइक की टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गिलौल...