चित्रकूट, फरवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे चकमाली निवासी 70 वर्षीय इंद्रपाल को गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वह सुबह घर से बाथरुम के लिए बाहर सड़क की तरफ निकले थे। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...