रुडकी, अगस्त 3 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल निजी कंपनी के बस चालक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...