मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड में बुधवार की दोपहर एक बस की चपेट में आने से मजदूर महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बस के चालक को पकड़ उसकी पिटाई कर दी। बस में तोड़फोड़ कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।हादसे की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला इंदुलिया देवी मकसूदपुर धर्मपुर की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला कुछ सामान सिर पर रखकर सड़क पार कर रही थी। इस बीच वह बस की चपेट में आ गई। लोगों ने महिला का पैर टूटने की आशंका जताई है। साथ ही अन्य जगहों पर भी चोट लगने की बात बताई है। इधर, ब्रह्मपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.