रांची, जनवरी 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के अम्मापकना बाजारटांड़ के पास अज्ञात बस की चपेट में बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। हादसे में 34 वर्षीय रोशन तोपनो गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 27 वर्षीय प्रफुल्ल एक्का गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के हेसाग चिरटोली का निवासी था, जबकि घायल रोशन तोपनो तोरपा प्रखंड के कुलडा सेरंगटोली का निवासी था। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल और रोशन रिश्ते में जीजा-साला थे। प्रफुल्ल अपनी ससुराल कुलडा सेरेंगटोली आया था। वह बाइक बनवाने की बात कहकर साला रोशन के साथ मरचा की ओर गया था। लौटने के दौरान अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। रोशन को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना में टुराटोली के पास ऑटो पलटने से उकरीमाड़ी पाकरटोली निवासी चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.