देहरादून, फरवरी 14 -- रुड़की। शनिवार को देहरादून रोड पर मालवीय चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के अनुसार, युवक जैसे ही मालवीय चौक के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही ई-रिक्शा को चालक ने अचानक दूसरी ओर मोड़ दिया। ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बस की चपेट में आ गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...