पूर्णिया, मार्च 20 -- हरदा, एक संवाददाता। बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात मरंगा थाना क्षेत्र के मेहता चौक के समीप एनएच 31 पर घटी। मृतक की पहचान गगैली पंचायत के चयप निवासी धीरतानंद मंडल (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पूर्णिया से गेड़ाबाड़ी की ओर बस जा रही थी। उसी दौरान अपने गांव से बाइक पर सवार होकर युवक पूर्णिया आ रहा था कि मेहता चौक के समीप बस की चपेट में बाइक आ गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सहायता से पुलिस ने घायल युवक को जीएमसीएच में भर्ती कराया। नाजुक हालत की वजह से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात युवक की मौत हो गई। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...