हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। हरदोई-सीतापुर नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के जीडीसी तिराहा के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के खजुरिया माजरा पाला गांव निवासी आलोक पाल (21) अपने साथी के साथ बाइक से हरदोई आ रहा था। जीडीसी तिराहा के पास उसने बाइक रोकी और टॉयलेट के लिए सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ...