हापुड़, अगस्त 31 -- कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकमदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सौदा हबीबपुर थाना खुर्जा नगर निवासी शीलेंद्र कुमार सोलंकी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया पीड़ित के जीजा ग्राम सींकरी, थाना खुर्जा नगर, जिला बुलन्दशहर निवासी युद्धिष्ठर सिंह 8 जुलाई की सुबह बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड बाईपास स्थित श्री गंगा वैष्णों ढाबा के पास पहुंचे तो रोडवेज बस की चपेट में आकर जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल आरोपी बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने दुर्घट...