मधुबनी, जून 1 -- राम शरण साह मधुबनी। बस किराया में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। परिवहन विभाग ने वर्ष 2021 में निर्धारित यात्री बस किराया में बढ़ोतरी कर नया रेट जारी किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के अनुसार 50 किलोमीटर की दूरी तक के साधारण बस सेवा, डीलक्स बस सेवा, डीलक्स वातानुकूलित बस सेवा, वॉल्वो बस एवं उसके समतुल्य बस सेवा के किराया में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 100 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 150 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 200 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 250 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डीटीओ के अनुसार 2021 में साधारण बस सेवा की दर...