बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता अयोध्या में खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे खिलाड़ियों से भरी बस मटौंध के पास पाइप फटने से खराब हो गई। छह घंटे तक खिलाड़ी व प्रशिक्षक मायूस रहे। जानकारी देने के बाद भी शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से महोबा से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रविवार को खिलाड़ी प्राइवेट बस से अयोध्या के लिए रवाना हुए। बस में करीब 50 खिलाड़ी व 15 अध्यापक मौजूद थे। बस जैसे ही मटौंध कस्बा पहुंची, उसका रेडिएटर पाइप फट गया। इससे बस से धुआं निकलने लगा। चालक पीर बख्श व अरविंद कुशवाहा ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया। बस से धुआं निकलते देख छात्रों व खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। अध्यापक प्रदीप कुमार, विकास, निर्मल ने बताया कि कबरई से पाइप मं...