प्रयागराज, मार्च 8 -- अंबेडकरनगर शौक्षा गोलपुर निवासी बस चालक अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेलियरगंज चौराहे पर बस खड़ी की थी। आरोप है कि दूसरी बस का मालिक जबरदस्ती गाड़ी निकाल रहा था। इसका विरोध करने पर पंकज यादव, संदीप व अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर बस का शीशा तोड़ दिया। उसके चालक सूरज व परिचालक अनीस पर लाठी-डंडा, राठ, बेल्ट से हमलाकर जख्मी कर दिया। शिवकुटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...