सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर,संवाददता। बस स्टेशन के पास शुक्रवार को दिनदहाडे बदमाशों ने एक बस कंडक्टर को बीच सड़क पर पीटकर उसका कैश बैग, टिकट मशीन और मोबाइल फोन छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 18 हजार रुपये नकद थे। नगर कोतवाली इलाके में एक बिरयानी की दुकान के सामने सुलतानपुर डिपो की बस कानपुर से आकर अभी अभी स्टेशन पर पहुंची ही थी। कंडक्टर बस से उतरकर अपने कैश बैग के साथ खड़ा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की और फिर सामान छीनकर भाग निकले।पीड़ित कंडक्टर ने पहले अपने विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, फिर नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाया। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटे...