कौशाम्बी, फरवरी 2 -- अजुहा (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव में रविवार रात घर के बाहर सो रहे स्कूल बस कंडक्टर की बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी उसके पास रहा मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान भी ले गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के बेटे ने पड़ोसी के साले पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर वारदात की वजह तलाश रही है। कानेमई निवासी 55 वर्षीय गणेश प्रसाद पुत्र स्व. दशरथ किसानी करने के साथ केन-कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज की बस में कंडक्टर भी थे। घर के बाहर उनके मझले बेटे राहुल ने चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह इसी दुकान में चारपाई डालकर सो गए। वे रोजाना पांच बजे भोर उ...