बस और लोडर की टक्कर में महिला यात्री की मौत, बच्ची समेत दो घायल
हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र में जतूली पुलिया के पास रविवार को हरदोई से पिहानी जा रही प्राइवेट बस और लोडर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस हरदोई से पिहानी की ओर जा रही थी। जतूली पुलिया के पास डाला वाहन ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार रामगुनी पत्नी मानेसर निवासी झबरियापुरवा थाना हरियावां की मौत हो गई। दुर्घटना में विधि शुक्ला पुत्री सुधीर शुक्ला निवासी आजाद नगर हरदोई घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, आदेश पुत्र माखन लाल निवासी मड़ैया थाना पसिगवां, जनपद लखीमपुर खीरी भी घायल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.