गया, मार्च 21 -- गया-दाउदनगर मार्ग पर पंचानपुर पुल के पास शनिवार की दोपहर यात्री बस ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी। बस में फंस कर बाइक कई मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल की पहचान पंचानपुर थाना क्षेत्र के टेपा ग्राम निवासी अर्जुन शर्मा के पुत्र सोनू कुमार व पटना जिला के सिपारा थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। पंचानपुर बाजार के लोगों ने बताया कि पंचानपुर की ओर आ रही गया से औरंगाबाद जाने वाली एक बस ने पंचानपुर पुल पास सामने से आ रही बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक बुलेट व बुलेट सवार दोनों युवक को घसीटते हुए पंचानपुर लालू द्वार तक ले गई। हादसा होने का अहसास होते ही चालक बस रोक कर मौके से फरार होने में सफल हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों क...