अलीगढ़, जून 16 -- छतारी (बुलंदशहर), संवाददाता। नेशनल हाईवे-509 पर गांव सिद्धपुर पापड़ी नगला के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस सवार 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ से राजघाट जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजू (निवासी नोहटी, मडराक, अलीगढ़) टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 घायलघायलों का इलाज हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायल अशर्फी देवी, राजेंद्र, म...