रामगढ़, सितम्बर 26 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि रामगढ़ चितरपुर मार्ग मे मुरुबंदा तालाब के समीप शनिवार की शाम करीब छह बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर आर्टिका कार और बस के बीच हुई। बिहार के पटना जिले के फतुहा निवासी लोग आर्टिगा कार संख्या बीआर01एचएन-2495 से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद सभी लोग कार से वापस पटना लौट रहे थे। इसी दौरान मुरुबंदा तालाब के समीप सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन पिकअप वाहन से आर्टिगा की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे की जानकारी पिकअप से टकराने के बाद आर्टिगा अनियंत्रित होकर रामगढ़ से गोला की ओर जा रही बस संख्या जेएच01 जीएल-9440 से जा भिड़ी। बस और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्टिगा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी त...