बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं-चंदौसी रोड पर बस ओवरटेक करने के मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुयी। मेरठ निवासी बस चालक जीशान ने बताया कि वह बस लेकर बरेली से चंडीगढ़ जा रहा था। 16 मार्च की शाम नवादा चौकी के पास एक युवक ने अपनी कार से बस को साइड देने को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर विशाल ने अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर भटपुरा गांव के पास बस को रोक लिया। आरोपियों ने बस का शीशा तोड़ दिया और चालक जीशान, हेल्पर कादिर, मोहम्मद अहमद के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें गुम चोटें आई हैं। बिसौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...