गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद टूरिस्ट बस एवं टैक्सी यूनियन ने ऑनलाइन टैक्स सिस्टम में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। ऑपरेटरों के मुताबिक टैक्स जमा करने के बावजूद पोर्टल पर अपडेट एक सप्ताह तक नहीं हो रहा। इससे उन्हें परेशानी होती है। इसे लेकर सोमवार को ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ प्रवर्तन को ज्ञापन सौंपाकर जल्द समाधान की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि संगठन से जुड़े ऑपरेटर्स दूसरे राज्य में जाने के लिए वाहन स्वामी को पोर्टल पर टैक्स ऑनलाइन जमा करना पड़ता है। पर पोर्टल पर भुगतान का अपडेट में देरी हो रही है। इससे दूसरे राज्यों में चेकिंग के दौरान वाहनों को रोका जा रहा है और उन्हें मौके पर दोबारा टैक्स जमा करना पड़ रहा है। ऑपरेटर्स भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र शर्मा, जयप्रकाश राण...