मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर। तीखी धूप और लू जैसे हालात के बीच शहर के प्रमुख बस और ऑटो स्टैंडों पर रोज हजारों लोगों को खुले में इंतजार करने की मजबूरी है। बैठने का इंतजाम तो दूर धूप में सिर छिपाने के लिए शेड तक की व्यवस्था नहीं है। इन स्टैंडों से सरकार को अच्छा-खासा राजस्व भी मिलता है, फिर भी यहां की बदइंतजामी प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को प्रमुख स्थलों पर छांव, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की स्थिति जानने पहुंची, तो हर जगह बदहाल तस्वीर सामने आई। दुकानों और बसों की ओट में छिप धूप से बचते मुसाफिरपारा 40 डिग्री के करीब और चिलचिलाती धूप में बैरिया बस पड़ाव में मुसाफिरों के लिए ना तो सिर छिपाने के लिए शेड की व्यवस्था है और ना ठंडे पानी का इंतजाम है। यह भी पढ़ें-...