लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर विधायक एवं समाजसेवी डॉ. नीरज बोरा की ओर से गाए गए बस आए श्याम नजर है... भजन के वीडियो एलबम का लोकार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि भक्ति संगीत मानव मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। बाबा श्याम की कृपा से यह भजन साकार हो सका है।भजन को स्वर डॉ. नीरज बोरा ने दिया है। बोल एवं संगीत संयोजन शिवम श्रीवास्तव, निर्माण वत्सल बोरा के निर्देशन में हुआ है। कोरस में बिंदू बोरा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू एवं प्रिंस श्रीवास्तव ने सहयोग दिया है। नृत्य निर्देशन तृप्ति गुप्ता व उनकी टीम तथा निर्देशन आकाश सिंह व शिवम श्रीवास्तव ने किया है। वीडियो की शूटिंग ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों बरसाना स्थित ल...