हल्द्वानी, मई 14 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी बस अड्डे के पास गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।सीओ अमित सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के पास से एक व्यक्ति अचेत हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह निवासी नथुवाखान, सुयालगाड़ नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक अंबाला के एक होटल में काम करता था और गुरुवार को अपने घर जा रहा था। रोडवेज कर्मियों से पूछताछ में पता लगा कि बुधवार रात से वह यहां घूम रहा था। मृतक क...