लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आलमबाग बस टर्मिनल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेट्रो की ओर से दी गई दुकान यात्रियों का रास्ता रोक रही हैं। मेट्रो की दुकान का शटर मुख्य सड़क पर खोलने के बजाए बस अड्डे के अंदर, दहिने और बाएं हिस्से में भी खोल दिया है, जिससे दुकान चारों ओर से खुलने से यात्रियों का रास्ता बंद होगा। इस बावत बस अड्डे के कर्मियों ने मेट्रो प्रशासन पर ठेकेदार से मिली भगत का आरोप लगाते हुए दुकान का शटर मुख्य मार्ग पर खोलने की मांग कर रहे हैं। आलमबाग प्रबंधन के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वार से यात्रियों की एंट्री बंद है इसलिए दुकान खोली गई है। भविष्य में यात्रियों का आवागमन शुरू होगा तो रास्ता बाधित हो सकता है।बस अड्डे के सामने ट्रक की बैटरी में लगी आगआलमबाग बस अड्डे के सामने से गुजर रही ट्रक की बैटरी से धुंधा निक...