प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। विद्या वाहिनी बस अड्डे पर शुक्रवार रात 32 वर्षीय विनय कुमार पुत्र सीताराम निवासी सकरबेल्हा तेजी बाजार सिकरारा जौनपुर की मौत हो गई। वह गश खाकर गिरा और कुछ ही देर में उसकी सांस थम गई। थाना प्रभारी जार्जटाउन योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विनय मुंबई से घर जा रहा था। घरवालों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि विनय ट्रेन में था तभी से उसके सीने में दर्द हो रहा था। स्टेशन पर उतरने के बाद उसने दवा भी ली थी। अनुमान है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...