नई दिल्ली, जून 8 -- उत्तर प्रदेश में पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए आयोजित लिखित सिपाही भर्ती परीक्षा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश भर में परीक्षा का माहौल दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। पूरे प्रदेश में 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। गौरतलब है कि परीक्षा केंद्र से छूटते अभ्यर्थियों की घर जाने की चेष्टा में बसों और ट्रेनों में धक्का-मुक्की देखने को मिली। बता दें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक...