रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की। रुड़की रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री बत्रा से बस अड्डे को यथास्थान बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर या बाईपास पर स्थानांतरित किया जाता है तो आसपास के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होगा और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इस दौरान दुकानदार सचिन, अंकित, परवेज, भूपेंद्र, मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...