नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़ करने वाली स्पेशल सेल की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े छह संदिग्धों ने पूछताछ में बताया कि उनके निशाने पर न्यू पुलिस लाइंस और आनंद विहार टर्मिनल और एक रेलवे स्टेशन था। इसके रेकी भी आरोपियों ने की थी। रेकी का वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल फोन में मिला है। स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जांच में सामने आया कि पकड़े गए संदिग्धों को पाकिस्तान में बैठा आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी सीधे निर्देश दे रहा था। उसके निशाने पर दिल्ली के कई बेहद महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान और भीड़भाड़ वाले इलाके थे। चौंकाने वाली बात यह है कि भट्टी के निशाने पर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही ...