लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौली नहर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहन लाल मौर्या अपनी पत्नी ईश्वरवती मौर्या के साथ जलालपुर से नौशर गुलरिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दूसरी ओर हरीश कुमार बस्तौला से बस्तौली गांव सामान लेने जा रहे थे। बस्तौली नहर के पास पहुंचीं, उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और तीनों घायलों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मोहन लाल मौर्या और हरीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ईश्वरवती मौर्या को हल्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.