बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोडीन प्रकरण में पुरानी बस्ती थाने में दर्ज मुकदमे में फरार आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए पुलिस ने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को रिपोर्ट भेज दी है। लुकआउट नोटिस जारी होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बंदरगाह पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए निगरानी शुरू कर दी जाएगी। जिससे आरोपी रित्विक गोयल किसी भी दशा में देश छोड़कर न भाग सके। दूसरी तरफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मेसर्स गणपति फॉर्मा के प्रोपराइटर पंकज कुमार की धरपकड़ के लिए पुलिस वाराणसी में उसकी तलाश शुरू कर चुकी है। एसआईटी आरोपितों के करीबियों पर भी नजर बनाए हुए है, जिससे जल्द ही आरोपितों तक पहुंचा जा सके। पुरानी बस्ती थाने में गत 19 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने गोयल फॉर्मा ग्राउण्ड फ्लोर पाण्डेय बाजार बांसी रोड नरहर...