बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद
बस्ती, मई 30 -- बस्ती। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गाड़ी संख्या 15565 वैशाली एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से लावारिस हालत में रखे गए बैग से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में गठित स्पेशल टास्क टीम द्वारा की गई। अभियान का पर्यवेक्षण निरीक्षक अजमेर सिंह यादव और निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने किया। ट्रेन की सघन चेकिंग के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध बैग मिला। तलाशी लेने पर उसके भीतर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।कार्रवाई में आरपीएफ लखनऊ, आरपीएफ बस्ती, जीआरपी बस्ती तथा सीआईबी गोरखपुर एरिया की टीम ने संयुक्त रूप से भाग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.