बस्ती, मार्च 6 -- बस्ती। हथियागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूली वैन और सब्जी लदी पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूली वैन चालक वाहन में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि स्कूली वैन चालक अखिलेश (निवासी हथियागढ़, पुरानी बस्ती) बच्चों को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही सब्जी लदी पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी देर बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।सब्जी लदी पिकअप के चालक का नाम सुभाष चंद्र बताया जा रहा है, जो मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.