बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। रविवार की भोर आसमान में बादलों से हुई। तापमान में गिरावट रही। मौसम का बदलता मिजाज सुबह आठ बजे बरसात में तब्दील हो गया और जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने लगी। बूंदों से शुरू होने वाली बरसात काफी तेज हो गई और तापमान में भारी गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच गया। शहर की गलियों में कीचड़ फैल गया। शहर की नालियों को साफ कर सड़क किनारे रखा गया कीचड़ व कचरा बरसात के चलते फैल गया। इसके चलते राहगीरों को कठिनाईयों का सामाना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.