बस्ती, जून 19 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में गुरूवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गुरूवार रात करीब 12 बजे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रवि कुमार (22) पुत्र फूलचंद, निवासी नदाए, हरैया को मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में विनीत कुमार (18) पुत्र मेवालाल तथा अर्जुन पुत्र गणेश दत्त, निवासी गौहनिया, हरैया घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है।सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों क...