बस्ती, मई 27 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा बाजार के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सरकारी बस और दो पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही मुंडेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक युवक बस्ती शहर के दक्षिण दरवाजा इलाके का निवासी अंगद और दूसरा सल्टौवा गोपालपुर निवासी आदित...